शिक्षण संकुल भिरिया
विशेष बैठक 23 दिसंबर 2025
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार
नमस्कार शिक्षक साथियों 🙏
दिनांक 23 दिसंबर 2025 को राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार शिक्षण संकुल भिरिया की विशेष बैठक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण गुणवत्ता, तकनीकी ज्ञान तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार लाना था। संकुल के सभी विद्यालयों से शिक्षक-शिक्षिकाएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख चर्चा एवं प्रस्तुतियाँ
- प्रारंभिक सत्र: प्रार्थना, प्रेरणा गीत एवं अनुभव साझा किया गया
- शैक्षणिक गुणवत्ता:
- लर्निंग गैप समाधान: विगत माहों की चुनौतियाँ एवं उपचारात्मक प्रयास
- योग्यता आधारित प्रश्नों का निर्माण एवं उपयोग (समस्त शिक्षकों द्वारा चर्चा)
- अर्ध वार्षिक परीक्षा के बाद मूल्यांकन एवं ऑनलाइन आकलन
- शीतावकाश के पश्चात विद्यालय सुरक्षा एवं गृहकार्य
- तकनीकी एवं नवाचार:
- STEM की मूल अवधारणाओं की समझ
- Design Thinking के पाँच चरणों (Ask - Imagine - Plan - Create - Improve) से समस्या समाधान
- Nipun Teacher App की उपयोगिता एवं लाभों की समीक्षा (आशीष मिश्र द्वारा)
- शिक्षण किट का उपयोग एवं TLM प्रस्तुतीकरण (प्रा० वि० देवरिया द्वारा)
- प्रशासनिक एवं अनुपालन:
- ऑनलाइन SIR एवं TET फॉर्म भरने में समस्याओं का समाधान
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पहल पर प्रस्तुति (प्रा० वि० देवरिया द्वारा)
- SOP, निपुण तालिका, ग्रीन बोर्ड, पुस्तकालय उपयोग, स्वच्छता आदि पर चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण (प्रा० वि० अढ़ौरी द्वारा)
- डीएम द्वारा पाश्चात्य परिधान पर रोक संबंधी निर्देश
- दिनांक 25/12/2025 को लखनऊ ले जाने संबंधी शासन निर्देश
उपस्थिति:
प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।
विशेष रूप से उपस्थित शिक्षकगण:
अनुपम प्रताप शर्मा, शारदा प्रसाद वर्मा, दिलीप कुमार, नरेश कुमार, अज़ीज़ अहमद, मो. सालिम, विनोद कुमार सिंह, विपुल कुमार त्रिवेदी, सरोज कुमार सिंह, मालविका मिश्रा, अलका मिश्रा, प्रभा गंगवार, वीरेन्द्र कुमार , श्री कृष्ण, बालगोविन्द द्विवेदी आदि सम्मानित शिक्षकगण।
बैठक के कुछ यादगार चित्र
अपने विद्यालय की शैक्षिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की फोटो/वीडियो हमें भेजें
व्हाट्सएप : 9044455454
