शिक्षक संकुल बैठक संकुल भिरिया स्थान प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया 20/01//2026

0 CSBHIRIYA
शिक्षक संकुल बैठक विवरण - भिरिया

मासिक शिक्षक संकुल बैठक विवरण

न्याय पंचायत: भिरिया | ब्लॉक: महोली | जनपद: सीतापुर

दिनांक एवं दिन: 20 जनवरी 2026 (मंगलवार)
समय: अपराह्न 02:30 बजे से
स्थान: प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया
मुख्य प्रतिभागी: ARP श्री सैयद फ़रीद अहमद, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं संकुल सदस्य।

आज दिनांक 20/01/2026 को विकास क्षेत्र महोली के न्याय पंचायत भिरिया की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया के प्रांगण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

:: बैठक में उपस्थित सदस्य ::

बैठक में मुख्य रूप से शशिबाला मिश्रा, शांत्वना मिश्रा, अनुराधा त्रिपाठी, रम्भा भारद्वाज, मधुरिमा मिश्रा, निधि गोस्वामी, सविता सक्सेना, रेणुका सिंह, फ़रहत बानो, अखिलेश त्रिवेदी, कौशल किशोर, अनुपम प्रताप शर्मा, मो० सालिम, अजीज़ अहमद, अरुण कुमार त्यागी, आशीष मिश्रा, अजय त्यागी, मनोज मिश्र, शारदा प्रसाद वर्मा, नीरज कुमार, सन्तोष कुमार, धीरेन्द्र कुमार, रवि प्रताप, विपिन वर्मा, अतन शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

बैठक की प्रमुख गतिविधियाँ (Highlights)

  • शुभारंभ: बैठक का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात प्रार्थना और प्रेरणा गीत का सामूहिक गायन किया गया।
  • प्रेरक गतिविधि: शिक्षकों ने "अगर किताबें नहीं होतीं तो...?" विषय पर एक रोचक चर्चा की, जिसमें अखिलेश त्रिवेदी, रम्भा भारद्वाज, मधुरिमा, रवि प्रताप आदि ने अपने मौलिक और सृजनात्मक विचार साझा किए।
  • निपुण भारत मिशन समीक्षा: 'निपुण विद्यालय' बनाने हेतु अपनाई जा रही रणनीतियों पर चर्चा हुई। कौशल किशोर, मनोज मिश्र, शारदा प्रसाद वर्मा, शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार व्यक्त किया।
  • TLM एवं नवाचार प्रदर्शन:
    कक्षा 1-3: प्रा.वि. बढ़ैया द्वारा प्रभावी TLM का अजीज़ अहमद द्वारा प्रदर्शन किया गया।
    कक्षा 4-5: प्रा.वि. बढ़ैया के शिक्षक संतोष ने नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रस्तुतीकरण दिया।
    कक्षा 6-8: C.S. भिरिया से अनुपम शर्मा द्वारा विषयवार उच्च स्तरीय TLM का प्रदर्शन किया गया।
  • डिजिटल लर्निंग (ICT): कम्पोजिट विद्यालय भिरिया द्वारा स्मार्ट क्लास, दीक्षा ऐप और कर्मयोगी ऐप के प्रभावी उपयोग का शिक्षक संकुल बालगोविन्द द्विवेदी के द्वारा जानकारी दी गयी, जिससे शिक्षकों को तकनीकी रूप से दक्ष होने की प्रेरणा मिली।
  • इको क्लब और पर्यावरण: C.S. महसुनिया गंज द्वारा विद्यालयों में इको क्लब के गठन और पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य की कार्ययोजना आशीष मिश्र द्वारा साझा की गई।
  • विभागीय निर्देश एवं स्वास्थ्य: DBT की प्रगति, नरेश कुमार, द्वितीय सत्र परीक्षा (SAT) की तैयारी पर ARP सैयद फ़रीद अहमद ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही, बच्चों के स्वास्थ्य (आयरन, कृमि नाशक दवा) व संक्रामक रोगों से बचाव पर मो० सालिम द्वारा चर्चा की गई।
  • समापन: बैठक के अंत में सभी शिक्षकों द्वारा 'प्रेरणा ऐप' और ऑनलाइन DCF फीडिंग का कार्य पूर्ण किया गया।

रिपोर्ट: समस्त शिक्षक संकुल - भिरिया | ब्लॉक: महोली, सीतापुर

आइए मिलकर बेसिक शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ !
संकुल भिरिया परिवार, महोली

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

C S BHIRIYA