📰 समाचार पत्र वाचन गतिविधि
आज कंपोजिट विद्यालय भिरिया के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक 'दैनिक जागरण' समाचार पत्र का वाचन किया गया। बच्चों ने देश और दुनिया की ताजा खबरों को बारीकी से पढ़ा और उन पर आपस में चर्चा की।
विद्यालय परिवार बच्चों की इस जागरूकता और लगन की सराहना करता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करती हैं।
