शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न
विकास क्षेत्र महोली के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में दिनांक 24/04/2026 को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति से गुलजार रहा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
नाम रौशन हम करिबा शहर भर माँ।"
शिक्षक बाल गोविंद द्विवेदी ने उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से नामांकन के महत्व को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। अनामिका शुक्ला ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विद्यालय में किये जा रहे शैक्षिक गतिविधियों के बारे में अभिभावकों से जानकारी साझा की।
उपलब्धि सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें विद्यालय का 'Star of the month' घोषित किया गया।
सहयोग एवं उपस्थिति:
श्रीमती अखिलेश त्रिवेदी, श्रीमती रंभा भारद्वाज, श्रीमती अल्पना शुक्ला, श्रीमती पूनम वर्मा, मिनी मिश्रा, अनामिका शुक्ला, श्री अनुपम प्रताप शर्मा, मोहम्मद सालिम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महोली की टीम सीएचसी महोली अधीक्षक के साथ उपस्थित रहे।
📸 कार्यक्रम की समस्त झलकियाँ (क्लिक करें)




















































