अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (1 अक्टूबर 2026) विशेष आयोजन
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, आज कंपोजिट विद्यालय भिरिया में 'अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस' अत्यंत उत्साह एवं प्रेरणादायी माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को वृद्ध माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान शिक्षक मोहम्मद सालिम जी के द्वारा कुछ बच्चों को बैग देकर पुरस्कृत किया गया और बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही, विद्यालय के बच्चों द्वारा पूर्व में मंचित अत्यंत भावुक और समाज को आईना दिखाने वाली दो बेहतरीन नाटिकाओं— "जैसी करनी वैसी भरनी" और "इंतज़ार" का स्मार्ट बोर्ड पर प्रदर्शन कराया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने माता-पिता के त्याग, उनके प्रति हमारे कर्तव्यों और वृद्धावस्था में उनके साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार के संदेश को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया।
📌 कार्यक्रम की झलकियाँ:
"माता-पिता जिंदगी के पेड़ की जड़ हैं; पेड़ कितना भी हरा-भरा क्यों न हो जाए, जड़ के बिना उसका अस्तित्व नहीं बच सकता। आइए, बुजुर्गों का सम्मान करें और उन्हें वह प्यार व अपनापन दें जिसके वे अधिकारी हैं।"
— कंपोजिट विद्यालय भिरिया परिवार
📌 कार्यक्रम की झलकियाँ (नाटक प्रदर्शन):
🎭 नाटक 1: जैसी करनी वैसी भरनी
🎭 नाटक 2: इंतज़ार
