नवारम्भ और विदाई: कंपोजिट विद्यालय भिरिया में उमड़ा भावनाओं का सैलाव
आज जनपद सीतापुर के महोली ब्लॉक के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय भिरिया में एक भव्य और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज का दिन विद्यालय के लिए दोहरी खुशियों और थोड़े से गम का संगम रहा, जहाँ एक ओर 'नवारम्भ' उत्सव के तहत नए बच्चों का स्वागत किया गया, वहीं दूसरी ओर कक्षा 8 के छात्रों को नम आँखों से विदाई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय प्रांगण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावकों और एसएमसी (SMC) सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मेधावियों का सम्मान
सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी उपहार भेंट किए।
शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थिति
प्रभारी प्रधानाध्यापिका: श्रीमती मृदु लता मिश्रा
भोजन व्यवस्था: कुसुम, सुमन, कविता और शशि बाला।






























