स्वयं अब जागकर हमको । जगाना देश है अपना ।।

0 CSBHIRIYA

राष्ट्र जागरण

स्वयं अब जागकर हमको ।
जगाना देश है अपना ।।
स्वयं अब जागकर हमको। जगाना देश है अपना ।।
1 हमारे देश की मिट्टी, हमें प्राणों से प्यारी है ।
यहीं के अन्न जल वायु, परम श्रद्धा हमारी है ।
स्वभाषा है हमें प्यारी, ये प्यारा देश है अपना ।
जगाना देश है अपना........
स्वयं अब जागकर हमको। जगाना देश है अपना ।।
2 नहीं है अब समय कोई, गहन निद्रा में सोने का ।
समय है एक होने का, न मतभेदों में खोने का ।
बढ़े बल राष्ट्र का जिससे, वो करना मेल है अपना
जगाना देश है अपना........
स्वयं अब जागकर हमको। जगाना देश है अपना ।।
3 जतन हो संगठित भारत, सक्रिय भाव भरने का ।
जगाने राष्ट्र की भक्ति, उत्तम कार्य करने का ।
सम उन्नत राष्ट्र हो भारत, यही उद्देश्य है अपना ।
जगाना देश है अपना......
स्वयं अब जागकर हमको। जगाना देश है अपना ।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

वि.ख.महोली,जनपद-सीतापुर, उ.प्र. के अंतर्गत एक प्रमुख सरकारी विद्यालय, जहाँ हम ग्रामीण बच्चों को शिक्षा,सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार करते हैं।

आधुनिक शिक्षण: डिजिटल क्लास, टीएलएम, प्रोजेक्टर और इंटरैक्टिव पढ़ाई।
सृजनात्मक विकास: खेल-कूद, चित्रकला, संगीत, नृत्य और साहित्यिक गतिविधियाँ।
समर्पित शिक्षक: अनुभवी टीम द्वारा प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान।
समुदाय जुड़ाव: अभिभावक बैठकें और स्थानीय सहयोग।