तू ही राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ।

0 CSBHIRIYA
सर्वधर्म प्रार्थना - तू ही राम है

प्रार्थना: तू ही राम है

तू ही राम है, तू रहीम है, तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ। तू ही वाहेगुरु, तू ईसा मसीह, हर नाम में तू समा रहा। तू ही राम है... तेरी जात पाक कुरान में, तेरा दरस वेद पुराण में। गुरु ग्रंथ जी के बखान में, तू प्रकाश अपना दिखा रहा। तू ही राम है... अरदास है कहीं कीर्तन, कहीं रामधुन, कहीं आवाहन। विधि-भेद का है यह सब रचन, तेरा भक्त तुझको बुला रहा। तू ही राम है...

शब्दार्थ (Glossary)

शब्द अर्थ
करीम दयालु, कृपा करने वाला (ईश्वर का एक नाम)
जात पाक पवित्र अस्तित्व या स्वरूप
दरस दर्शन (vision/glance)
बखान वर्णन करना या व्याख्या करना
अरदास प्रार्थना या विनती (मुख्यतः सिख धर्म में प्रचलित)
आवाहन बुलाना या पुकारना (Invocation)
विधि-भेद तरीकों या रीतियों का अंतर
रचन रचना या बनावट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

वि.ख.महोली,जनपद-सीतापुर, उ.प्र. के अंतर्गत एक प्रमुख सरकारी विद्यालय, जहाँ हम ग्रामीण बच्चों को शिक्षा,सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार करते हैं।

आधुनिक शिक्षण: डिजिटल क्लास, टीएलएम, प्रोजेक्टर और इंटरैक्टिव पढ़ाई।
सृजनात्मक विकास: खेल-कूद, चित्रकला, संगीत, नृत्य और साहित्यिक गतिविधियाँ।
समर्पित शिक्षक: अनुभवी टीम द्वारा प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान।
समुदाय जुड़ाव: अभिभावक बैठकें और स्थानीय सहयोग।