UPS महोली में संकुल भिरिया की मासिक शिक्षक बैठक: नवाचार और डिजिटल शिक्षा पर विशेष चर्चा

0 CSBHIRIYA

शिक्षक संकुल मासिक बैठक कार्यवृत्त

संकुल: भिरिया | स्थान: UPS महोली

📅 17 मार्च 2026 🕒 दोपहर 02:30 बजे से

1. शुभारंभ एवं वातावरण सृजन

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आशीष मिश्र जी द्वारा प्रस्तुत प्रेरणा गीत "नर हो ना निराश करो मन को" गीत ने सभी शिक्षक साथियों में उत्साह का संचार किया।

2. तकनीकी सशक्तिकरण एवं डिजिटल नवाचार

शिक्षक संकुल विनोद कुमार सिंह जी ने डिजिटल लर्निंग की महत्ता पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को मोबाइल ऐप्स द्वारा ई-कंटेंट निर्माण, दीक्षा पोर्टल के उपयोग, और स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया। तकनीकी उपकरणों के रख-रखाव पर भी विशेष चर्चा हुई।

3. आत्मीयता पूर्ण शिक्षण एवं खेल गतिविधियां

शारदा प्रसाद वर्मा जी ने बच्चों के साथ आत्मीयतापूर्ण संबंध बनाने हेतु खेल गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया और हाव भाव केसाथ 'एक लोमड़ी भूखी प्यासी' कहानीगीत पर आधारित गतिविधि का प्रदर्शन किया।

4. विद्यालयी कार्य-संस्कृति एवं टीम भावना

कौशल किशोर वर्मा जी ने विद्यालय की प्रगति हेतु स्टाफ के आपसी सहयोग और बेहतर तालमेल पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

5. नामांकन वृद्धि एवं नवारम्भ

मनोज कुमार मिश्र जी ने एवं स्वच्छ सुरक्षित सुन्दर विद्यालय परिवेश व प्रांगण बनाने की रणनीतियां व सुझाव साझा कीं।

शिक्षक संकुल नरेश कुमार जी ने 'नवारम्भ' कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 के नामांकन एवं कक्ष अनुकूलन पर जानकारी दी।

6. विभागीय प्राथमिकताएं एवं अनुदान प्रबंधन

शिक्षक संकुल रवि प्रकाश सिंह जी ने कंपोजिट ग्रांट, स्पोर्ट्स और इको क्लब मदों की राशि का 25 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत उपभोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

7. अकादमिक सुदृढ़ीकरण एवं टी.एल.एम.

अरुण कुमार त्यागी जी ने निपुण तालिका और शिक्षक डायरी भरने का प्रदर्शन किया।

वीरेंद्र कुमार दीक्षित जी ने रिपोर्ट कार्ड और टी.सी. निर्माण में सावधानी पर बल दिया।

कुसुम दीक्षित जी द्वारा प्रभावशाली टी.एल.एम. का प्रदर्शन किया गया।

8. मार्गदर्शक उद्बोधन एवं समापन

ए.आर.पी. आलोक कुमार मिश्र जी ने विभागीय सूचनाओं का सारांश प्रस्तुत किया। सभा का समापन प्रधानाध्यापिका फरहत बानो जी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। बैठक के उपरांत प्रेरणा ऐप पर DCF फीडिंग का कार्य पूर्ण किया गया।

उपस्थित शिक्षक: कुसुम दीक्षित जी, आशंसा त्रिवेदी जी, फरहत बानो जी, संतोष कुमार जी, अजय त्यागी जी, अतन शुक्ला जी, कौशल किशोर वर्मा जी, रवि प्रकाश सिंह जी, शांतना मिश्रा जी, अज़ीज़ अहमद जी, प्रभा गंगवार जी,पुरुषोत्तम जी, बालगोविन्द द्विवेदी एवं समस्त संकुल सदस्य।

📸 बैठक की संपूर्ण फोटो गैलरी

(किसी भी फोटो पर क्लिक करें उसे बड़ा देखने के लिए)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

कंपोजिट विद्यालय भिरिया

वि.ख.महोली,जनपद-सीतापुर, उ.प्र. के अंतर्गत एक प्रमुख सरकारी विद्यालय, जहाँ हम ग्रामीण बच्चों को शिक्षा,सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार करते हैं।

आधुनिक शिक्षण: डिजिटल क्लास, टीएलएम, प्रोजेक्टर और इंटरैक्टिव पढ़ाई।
सृजनात्मक विकास: खेल-कूद, चित्रकला, संगीत, नृत्य और साहित्यिक गतिविधियाँ।
समर्पित शिक्षक: अनुभवी टीम द्वारा प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान।
समुदाय जुड़ाव: अभिभावक बैठकें और स्थानीय सहयोग।