बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय
विजयादशमी एवं रावण दहन महोत्सव — 2026
कंपोजिट विद्यालय भिरिया (विकास खंड महोली, सीतापुर)
दिनांक: 27 अक्टूबर 2026 • भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनमोहक अभिनय एवं रावण दहन
कंपोजिट विद्यालय भिरिया में विजयादशमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के पावन जीवन आदर्शों, मर्यादा और सत्य की शक्ति को जीवंत करते हुए ओजस्वी अभिनय व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले के दहन के साथ समस्त प्रांगण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
प्रतिभागी बाल कलाकार:
अनन्या, शिवन्या, अवनी, रिया, अंजनी, शुभी, ज्योति, वर्षा और अंशुल।
कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व:
इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मृदुलता जी, बालगोविन्द द्विवेदी, श्रुति, सिम्मी, अनामिका, कुमकुम, रम्भा एवं मधुरिमा।
विजयादशमी पर्व 2026
सत्य एवं सदाचार का संकल्प
महोत्सव छायाचित्र दीर्घा
बड़ा दृश्य देखने हेतु किसी भी फोटो पर क्लिक या टच करें
