महोली, सीतापुर। विकास खंड महोली के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में 'शिक्षा चौपाल' का आयोजन हुआ। शुभारंभ ईओ रामकृष्ण वर्मा, बीईओ वीरेंद्र कुमार पांडे और एडीओ हरिओम शुक्ला ने किया।

योजनाओं की जानकारी व गीत प्रस्तुति

बीईओ वीरेंद्र पांडे ने कायाकल्प योजना पर प्रकाश डाला। शिक्षक व कवि बाल गोविंद द्विवेदी ने बालिका शिक्षा पर अपना प्रसिद्ध अवधी गीत प्रस्तुत किया:

"बप्पा हमका ना रोकौ अबइ घर मा,
नाम रौशन हम करिबा शहर भर मा"
कार्यक्रम की वर्टिकल गैलरी (क्लिक करें)