कंपोजिट विद्यालय भिरिया में 'शिक्षा चौपाल' का भव्य आयोजन
महोली, सीतापुर। विकास खंड महोली के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में गुरुवार को 'शिक्षा चौपाल' का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ रामकृष्ण वर्मा, बीईओ महोली वीरेंद्र कुमार पांडे और एडीओ हरिओम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीईओ वीरेंद्र पांडे ने कहा कि कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों का कायापलट हो गया है। अब बच्चों को यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। एआरपी आलोक मिश्रा, मो. असलम, सैयद फरीद अहमद और एसआरजी करुणेश मिश्रा ने डीबीटी और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
"बप्पा हमका ना रोकौ अबइ घर मा, नाम रौशन हम करिबा शहर भर मा"
शिक्षक व कवि बाल गोविंद द्विवेदी के इस गीत ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया और अभिभावकों को बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की सम्पूर्ण फोटो गैलरी
×
