भव्य आयोजन: विद्यालय में 'शिक्षा चौपाल'
महोली, सीतापुर | कंपोजिट विद्यालय भिरिया
महोली, सीतापुर। विकास खंड महोली के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में गुरुवार को 'शिक्षा चौपाल' का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ रामकृष्ण वर्मा, बीईओ महोली वीरेंद्र कुमार पांडे और एडीओ हरिओम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीईओ वीरेंद्र पांडे ने कहा कि कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों का कायापलट हो गया है। अब बच्चों को यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। एआरपी आलोक मिश्रा, मो. असलम, सैयद फरीद अहमद और एसआरजी करुणेश मिश्रा ने डीबीटी और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
शिक्षक व कवि बाल गोविंद द्विवेदी का मंत्रमुग्ध कर देने वाला गीत:
"बप्पा हमका ना रोकौ अबइ घर मा,नाम रौशन हम करिबा शहर भर मा"
इस गीत के माध्यम से उन्होंने अभिभावकों को संदेश दिया कि यदि बेटियों को अवसर मिले तो वे पूरे शहर में परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं।
चौपाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और एसएमसी अध्यक्षों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अतन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, वीरेंद्र दीक्षित, मनोज मिश्र, आलोक अवस्थी और भारी संख्या में जागरूक अभिभावक उपस्थित रहे।
