महोली, सीतापुर। विकास खंड महोली के कंपोजिट विद्यालय भिरिया में गुरुवार को 'शिक्षा चौपाल' का अत्यंत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ रामकृष्ण वर्मा, बीईओ महोली वीरेंद्र कुमार पांडे और एडीओ हरिओम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीईओ वीरेंद्र पांडे ने संबोधन में कहा कि कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों का कायापलट हो गया है। बच्चों को यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। एआरपी आलोक मिश्रा, मो. असलम, सैयद फरीद अहमद और एसआरजी करुणेश मिश्रा ने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
शिक्षक व कवि बाल गोविंद द्विवेदी का बालिका शिक्षा को समर्पित गीत:
"बप्पा हमका ना रोकौ अबइ घर मा,नाम रौशन हम करिबा शहर भर मा"
उनकी इस भावुक प्रस्तुति ने बेटियों को स्कूल भेजने के लिए सभी को प्रेरित किया।
